|
|
|
| सैंडफोर्ड फ्लेमिंग एक ब्रिटिश कनाडाई इंजीनियर और आविष्कारक थे। सैंडफोर्ड फ्लेमिंग का जन्म 7 जनवरी 1827 को स्कॉटलैंड में हुआ था | फ्लेमिंग को दुनियाभर में टाइम जोन्स का जनक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि आयरलैंड में सफर के दौरान इनकी एक ट्रेन मिस हो गई थी। इसके बाद उन्हें स्टैंडर्ड टाइम जोन का विचार आया और तीन साल बाद फरवरी 1879 में उन्होंने रॉयल कनैडियन इंस्टिट्यूट में यह विचार रखा। 5 साल बाद यानी, 1884 में उनका दिया गया आइडिया 25 देशों द्वारा अपनाया गया था। सैडंफोर्ड पेशे से इंजीनियर थे और कनाडा में रेलवे का विस्तार कराने में उनकी अहम भूमका रही थी। इसके अलावा उन्होंने 1851 में कनाडा के पहले डाक टिकट को भी डिजाइन किया था। डाक टिकट पर उन्होंने एक बीवर की तस्वीर लगाई थी। हालांकि सरकार चाहती थी कि टिकट पर ब्रिटेन की महारानी महारानी विक्टोरिया की तस्वीर होती। ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया ने 1897 में उन्हें नाइटहुड से सम्मानित भी किया था। 19वीं सदी में लोग अमूमन समय देखने के लिए सोलर टाइम का इस्तेमाल करते थे। सर फ्लेमिंग ने ही दुनिया को 24 टाइम जोन्स में बांटने की वकालत की थी। उनकी मृत्यु 88 साल की उम्र मे 22 जुलाई 1915 मे उनकी बेटी के घर पर हुई । |