Visitors online: 002

रेल मंत्रालय ने देश की पहली सीएनजी ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

Home » Current Affairs

•हरियाणा के रेवाड़ी से रोहतक के बीच देश की पहली सीएनजी ट्रेन को ग्रीन सिग्नल मिल गया। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रिमोट बटन दबाकर सीएनजी ट्रेन की शुरुआत की। डीजल और सीएनजी दोनों सिस्टम से लैस यह डेमू ट्रेन फिलहाल रेवाड़ी से रोहतक के बीच चलेगी। देश में पहली बार डेमू ट्रेन सेवा में सीएनजी (प्राकृतिक गैस) से चलने वाला इंजन लगेगा। इससे शोरगुल और वायु प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी। 
•सीएनजी ट्रेन की लॉन्चिंग से ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन के साथ ही डीजल की खपत भी कम होगी।  सोलर, पवन और अन्य वैकल्पिक ईंधन का उपयोग करने से पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम होगी। डीजल-सीएनजी ट्रेन के लिए रेलवे ने विशेष तौर पर एक 1400 हॉर्सपावर का इंजन तैयार करवाया है। अनुमान के मुताबिक रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन 81 किमी की दूरी तय करने में करीब सीएनजी का 20 प्रतिशत से अधिक ईंधन उपयोग करेगी। रेलवे इस ट्रेन के लिए पहले ट्रायल रन कर चुका है।
•प्रभु ने कहा, "रेलवे ढांचे में सुधार के लिए जितना बजट चाहिए, उसके लिए केंद्र का कुल राजस्व भी कम पड़ेगा। हम राज्य सरकारों के साथ मिलकर एक कंपनी बनाएंगे। यह कंपनी तय करेगी कि रेल सेवाएं दुरुस्त करने को क्या कदम उठाने होंगे।' बाद में मीडिया से बातचीत में किराया बढ़ाने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि यात्रियों को सुविधाओं के लिए कुछ देने के लिए तैयार रहना चाहिए। संकेत स्पष्ट है कि रेल बजट में किराए में बढ़ोतरी संभव है। कार्यक्रम में अपने तय समय पर पहुंचे रेलमंत्री ने कहा कि ट्रेनें समय से चलें, इसके लिए नए सिरे से टाइम टेबल तैयार होगा। इसमें राज्यों की मदद ली जाएगी।
•रेलवे ने सीएनजी ट्रेन चलाने के लिए 1400 एचपी का इंजन डिजाइन किया है। इस इंजन से डीजल और सीएनजी दोनों से ट्रेन को चलाया जा सकेगा। सूत्रों के मुताबिक, रेलवे जल्द ही ऐसी ही और ट्रेन भी चलाने पर विचार कर रही है।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links