Visitors online: 002

गार्ड ऑफ ऑनर: पूजा ठाकुर ने रचा इतिहास

Home » Current Affairs

विंग कमांडर पूजा ठाकुर के नेतृत्व में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक आेबामा को राष्ट्रपति भवन में गार्ड आफ आनर दिया गया और इसके साथ ही वह किसी मेहमान राष्ट्राध्यक्ष को यह सम्मान देने वाली टुकडी का नेतृत्व करने वाली देश की पहली महिला सैन्य अधिकारी बन गई है। राष्ट्रपति आेबामा को गार्ड आफ आनर के दौरान 21 तोपों की सलामी दी गई। तीनों सेनाओं के जवानों ने पहली बार आेबामा जैसे किसी शक्तिशाली राष्ट्राध्यक्ष को महिला अधिकारी के नेतृत्व में गार्ड आफ आनर दिया। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल के कई प्रमुख मंत्री इस दौरान मौजूद थे। इसे ग्लोबल लेवल पर भारत की ओर से दिया गया बडा संदेश माना जा रहा है। जानकार मानते हैं कि इससे भारत में महिलाओं की बेहतर होती स्थिति और उनका समाज में बढते प्रभाव को पेश करने की कोशिश की गई है |

 

पूजा ने इसे गौरव का क्षण बताया है। उनके पिता सेना में कर्नल रहे थे। जयपुर की पूजा 2000 में एयरफोर्स से जुड़ीं थीं। वे इसकी प्रशासनिक ब्रांच की पब्लिसिटी सेल ‘दिशा’ के लिए काम करती हैं। पिछले साल जून में एअरफोर्स ने 3-डी वीडियो कॉम्बेट मोबाइल गेम लांच किया था। इसकी इंचार्ज भी पूजा थी। इस बार गणतंत्र दिवस परेड की थीम ही ‘नारी शक्ति’ थी।

 

ओबामा के स्वागत समारोह में हिस्सा लेने के बाद विंग कमांडर पूजा ठाकुर ने कहा कि यह अवसर उनके लिए बड़ा सम्मान है।उन्होंने कहा कि वह पहले एक अधिकारी हैं और उसके बाद एक महिला हैं। उनका कहना था कि प्रशिक्षण के दौरान उन्हें महिला नहीं समझा जाता है बल्कि उनके साथ वही व्यवहार होता है जो पुरुष सैन्य अधिकारी के साथ प्रशिक्षण के दौरान किया जाता है। उन्होंने कहा कि ओबामा के सम्मान में आयोजित स्वागत समारोह का नेतृत्व करने से वह बहुत खुश है और उन्हें उम्मीद है कि महिलाएं इससे प्रेरित होंगी और सैन्य सेवा को अपना कैरियर चुनना पसंद करेंगी।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links