Visitors online: 003

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय विरासत विकास एवं संवर्धन योजना (हृदय) का शुभारंभ किया

Home » Current Affairs

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने देश के समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और फिर से जीवित करने के प्रयास के मद्देनजर 21 जनवरी 2015 को राष्ट्रीय विरासत विकास एवं संवर्धन योजना (हृदय) का शुभारंभ किया. 

उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय द्वारा राजस्थान के अजमेर सहित देश के 12 शहरों को हेरिटेज सिटी के रूप में चयनित किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा अजमेर शहर के हेरिटेज विकास के लिए 40 करोड़ रू. की राशि उपलब्ध करवायी जायेगी।

 

 हृदय के अंतर्गत विरासत स्थलों के एकीकृत, समावेशी और सतत विकास को बढ़ावा देना, स्मारकों के रख–रखाव पर फोकस करना और संपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र को उन्नत बनाने की योजना है. 
हृदय के आरंभिक चरण में 12 विरासत शहरों को चुना गया है जिन्हें फिर से जीवंत बनाया और विकसित किया जाएगा. केंद्र सरकार इन शहरों को 500 करोड़ रुपये देगी. 
योजना पूरी तरह से केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित होगी ताकि अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विरासत स्थलों के आस पास बुनियादी संरचना औऱ सुविधाएं मुहैया कराई जा सके.


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links