|
|
|
|
•दूरसंचार सेवायें देने वाली कंपनी वोडाफोन इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्टर्न पीटर्स के एक अप्रैल 2015 से पद छोडने के मद्देनजर कंपनी ने मुख्य परिचालन अधिकारी सुनील सूद को सीईओ नियुक्त करने का ऐलान किया है। पीटर्स ने वर्ष 2009 में यह पद ग्रहण किया था.
•सुनील सूद भारत में वोडाफोन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त होने से पहले वोडाफोन के ही मुख्य परिचालन अधिकारी रहे. सुनील सूद वर्ष 2000 में वोडाफोन इंडिया की पूर्ववर्ती कंपनी हच से जुड़े थे और उन्होंने गुजरात, कोलकाता और चेन्नई में कंपनी के परिचालन के नेतृत्वकर्ता की जिम्मेदारी संभाली थी. वोडाफोन दूरसंचार सेवाएं देने वाली एक ब्रिटिश कंपनी है.
•
•कंपनी ने एक बयान में कहा कि पीटर्स उसके निदेशक मंडल में गैर कार्यकारी के रूप में शामिल रहेंगे। पीटर्स के कार्यकाल में कंपनी का राजस्व बढ़कर दोगुना हुआ है और इस दौरान 10 करोड़ से अधिक नए ग्राहक जोडे गए हैं। उन्होंने डाटा सेवा की भी शुरूआत की थी जिसके अभी 5.7 करोड़ ग्राहक है।
•
•इससे पहले सूद पेप्सी के लिए काम कर चुके हैं। सूद आईआईटी (दिल्ली) से स्नातक और आईआईएम (कोलकाता) से पीजीडीएम हैं। इसके अलावा वे हार्वर्ड बिजनेस स्कूल एडवांस्ड मैनेजमेंट प्रोग्राम के स्नातक भी हैं।
|