|
|
|
| भारत निर्वाचन आयोग के स्थापना के मौके पर हर साल 25 दिसंबर को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है । भारत निर्वाचन आयोग का गठन 25 जनवरी, 1950 को हुआ था। सरकार ने राजनीतिक प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस 25 जनवरी, 2011 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाने की शुरूआत की थी। निर्वाचन आयोग ने 25 जनवरी को 'सरल पंजीकरण और सरल सुधार' थीम के साथ पांचवां मतदाता दिवस मनाया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे अब्दुल कलाम ने की। मतदाता दिवस पर निर्वाचन आयोग सर्वश्रेष्ठ चुनाव संबंधी कार्य के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारियों और जिला निर्वाचन अधिकारियों को अवार्ड देता है। यह अवार्ड मतदाताओं में ज्ञान और जागरूकता बढ़ाने के सर्वश्रेष्ठ अभियान चलाने के लिए मीडिया घरानों और सिविल सोसाइटी को भी दिया जाता है। आयोग का उददेश्य राष्ट्रीय मतदाता दिवस के जरिये मतदाताओं की संख्या बढ़ाना, विशेषकर नए मतदाताओं को इससे जोड़ना होता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस का इस्तेमाल चुनाव में प्रभावी भागीदारी को बढ़ाने के लिए मतदाताओं के बीच जागरूकता फैलाने में भी किया जाता है । |