Visitors online: 003

सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन ग्रां प्री : साइना और कश्यप ने जीता खिताब

Home » Current Affairs

चैंपियन शटलर साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने आज यहां सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन ग्रां प्री में क्रमश: महिला और पुरुष एकल के खिताब जीत लिये. दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी साइना ने विश्व चैंपियन स्पेन की कैरोलीना मारिन को बेहद संघर्षपूर्ण और रोमांचक मुकाबले में 19-21, 25-23, 21-16 से पराजित करके लगातार दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया.

 

बाबू बनारसी दास इनडोर स्टेडियम में हुए 120,000 डॉलर इनामी राशि वाले ग्रांप्री. गोल्ड टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सायना ने पहले गेम में 19-21 से पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी की कड़ा संघर्ष करते हुए दो मैच प्वाइंट बचाए और दूसरा गेम 25-23 से जीत लिया. दूसरा गेम जीतने के साथ आत्मविश्वास में लौट चुकीं सायना ने तीसरे गेम में अपने प्रदर्शन में और सुधार लाते हुए मैरीन को 21-16 से मात देकर मैच अपने नाम कर लिया. तीसरी विश्व वरीय वरीयता प्राप्त सायना की मैरीन से यह तीसरी भिड़ंत थी, जिसमें उन्होंने लगातार तीसरी जीत हासिल की.

 

वहीं पुरुष एकल वर्ग में पारुपल्ली कश्यप ने हमवतन चौथी विश्व वरीयता प्राप्त किदांबी श्रीकांत को संघर्षपूर्ण मुकाबले में हराकर खिताबी जीत हासिल कर ली। 

 

पुरुष एकल वर्ग में राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता कश्यप और पिछले वर्ष पांच बार के विश्व चैम्पियन लिन डैन को मात देकर चीन ओपन सुपर सीरीज जीतने वाले श्रीकांत के बीच बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिला. कश्यप हालांकि 52 मिनट तक चले खिताबी मुकाबले में श्रीकांत को 23-21, 23-21 से मात देने में सफल रहे.


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links