Visitors online: 003

गुजरात प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने साइबर अपराध से लड़ने के लिए ई-रक्षा केंद्र की शुरूआत की

Home » Current Affairs

गुजरात तकनीकी विश्वविद्यालय (जीटीयू) ने साइबर क्राइम से लड़ने के लिए ‘ई-रक्षा अनुसंधान केंद्र’ शुरू किया है| जीटीयू ने विश्वविद्यालय संकायों, छात्रों और सरकारी अधिकारियों को साइबर अपराध की नई नई तकनीकों पर योग्य बनाने के मकसद से इसकी शुरुआत की है

 

यह अनुसन्धान केंद्र साइबर अपराध से संबंधित मुद्दों पर समाधान के लिए अनुसंधान को बढ़ावा देने और क्षमता बढ़ाने पर काम करेगा।

 

ई-रक्षा अनुसंधान केंद्र’ के मुख्य बिंदु:

 

•·       यह केंद्र नेटवर्क उपकरणों का विनिर्माण कर ‘मेक इन इंडिया’ को भी सहयोग पहुंचाएगा और जीटीयू साइबर पीस फाउंडेशन (सीपीएफ) के साथ मिलकर काम करेगा।
•·         यह केंद्र साइबर सुरक्षा मऔर संबंधित मामलों के हल उपलब्ध कराने की क्षमता में विकास के लिए छात्रों को प्रशिक्षित भी करेगा|
•·         इसके अलावा यह महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों और महत्वपूर्ण सेवाओं की सुरक्षा में सरकार की मदद करेगा। और  केंद्र ‘बोटनेट’ जैसे मालवेयर पर भी शोध करेगा तथा मालवेयर एनालिसिस टेस्ट बेड की भी स्थापना करेगा।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links