Visitors online: 006

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर सीन एबॉट को 2015 का ब्रैडमैन यंग क्रिकेट ऑफ द इअर पुरस्कार मिला

Home » Current Affairs

तेज गेंदबाज सीन एबॉट को 2015 का ब्रैडमैन यंग क्रिकेट ऑफ द इअर पुरस्कार दिया गया है। एबॉट को एलन बार्डर मेडल वितरण समारोह के दौरान इस सम्मान से नवाजा गया।

एबॉट वही गेंदबाज हैं, जिनकी बाउंसर पर घायल होने के बाद टेस्ट खिलाड़ी फिलिप ह्यूज की मौत हुई थी। एबॉट उस घटना के बेहद दुखी और आहत थे और इस क्रम में क्रिकेट बिरादरी ने सांत्वना देकर उन्हें इस मुश्किल दौर से निकलने में मदद की थी।

इसके बाद एबॉट ने बिग बैश लीग के साथ क्रिकेट में वापसी की थी। एबॉट को ब्रैडमैन ट्रॉफी के लिए कुल 42 फीसदी मत मिले।

पाकिस्तान के खिलाफ बीते साल अक्टूबर में पहला एकदिवसीय मैच खेलने वाले 22 साल के एबॉट ने कहा कि यह पुरस्कार उनकी मेहनत का नतीजा है और वह उम्मीद करते हैं कि वह जल्द ही सीनियर टीम का हिस्सा होंगे।

 

ब्रैडमैन यंग क्रिकेट ऑफ द इअर पुरस्कार: इसकी स्थापना 1990 में हुई थी|यह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की तरफ से 24 से कम आयु के सबसे अछे खिलाड़ी को दिया जाता है| पुरस्कार प्राप्त करता को सर डोनल्ड ब्रैडमैन के हस्ताक्षर वाला एक बल्ला दिय जाता है(उन्होंने इस पुरस्कार के लिए 1989 में 100 बल्लों पर हस्ताक्षर किये|)


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links