Visitors online: 001

स्वादिष्ट वेजिटेबल नूडल्स

Home » Food Pitara

बच्चे हो या बड़े सभी को वेज नूडल्स बहुत अच्छे लगते है, अगर इसी को कुछ हेल्दी तरीके से बनाया जाये तो स्वाद और स्वास्थ्य दोनों अच्छा रहता है | हम आपको बताते है की कैसे आप घर में ही वेज नूडल्स बना सकते है |

जानिए क्या है इसे बनाने की विधि।

आवश्यक सामग्री

         नूडल्स - एक पैकेट

         गाजर -1 बारीक़ लंबी कटी हुई

         शिमला मिर्च - 1 बारीक़ लंबी कटी हुई

         पत्ता गोभी - एक कप बारीक़ कटा हुआ

         तेल - 2 टेबल स्पून

         नमक - एक छोटी चम्मच

         काली मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच

         अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा बारीक कटा हुआ

         लहसुन - 4 कली बारीक़ कटी हुई

         चिल्ली सास - 2 छोटी चम्मच

         सोया सास - 2 छोटी चम्मच

         सिरका या विनेगर - 2 छोटी चम्मच

         मेग्गी मसाला - 1 पैकेट

विधि

सबसे पहले एक बर्तन में पानी गर्म करने रखिये | पानी इतना हो की नूडल्स पुरे उस में डुब जाये | जब पानी उबलने लगे तो उसमे आधा छोटी चम्मच नमक और दो छोटी चम्मच तेल डाल दीजिये | इसके बाद उबलते हुए पानी में नूडल्स डालिये, दस मिनट तक नूडल्स को उबलने दे, जब तक वो नरम ना हो जाये | अब गैस बंद कर दीजिये | नूडल्स में से अतिरिक्त पानी को एक छन्नी की सहायता से निकाल दीजिये और नूडल्स को ठंडे पानी से धो लीजिये |

अब एक कढ़ाई में तेल गरम कीजिये, उसमे अदरक, लहसुन डालकर एक मिनट तक पकाये इसके बाद गाजर, शिमला मिर्च और बन्द गोभी डालिये, लगातार चमचे से चलाते हुये 2 मिनिट पकाइये | अब इसमें नूडल्स डालिये इसके बाद नमक, मैग्गी मसाला सोया सास, सिरका, चिल्ली सास और काली मिर्च डालिये, चमचे से लगातार चलाते हुये 5 मिनिट तेज आग पर पकाये |

वेज नूडल्स तैयार हो चुके है, नूडल्स को प्लेट में निकालिये. गरमा गरम वेज नूडल्स टोमेटो सास के साथ खाइये |



न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links