Visitors online: 001

इस दीपावली बनाये स्वादिष्ट श्रीखंड

Home » Food Pitara

श्रीखंड पश्चिम भारत की एक बहुत पारंपरिक मिठाई है | श्रीखंड को बनाना बहुत आसान होता है | आइये हमसे सीखिये कैसे स्वादिष्ट श्रीखंड बनाया जाये |

आवश्यक सामग्री

  • दही 2 कप
  • शक्कर 1 कप
  • दूध 1 बड़ा चम्मच
  • पिस्ता और बादाम आधी कटोरी कतई हुई
  • हरी इलायची 3-4
  • केसर 12-15 धागे
  • सूती कपड़ा

 

बनाने की विधि :

  • एक बड़े चम्मच गुनगुने दूध में केसर को भिगोकर अलग रखिए |
  • हरी इलायची का छिलका निकालकर बारीक़ पीस ले |
  • अब दही को किसी सूती कपड़े में बीच में रखिए और धीरे से दही को कपड़े मे बंद करते हुए कपड़े को अच्छे से बाँध कर पोटली बना लीजिए |
  • अब इस दही की पोटली को किसी ठंडे स्थान पर लटका दीजिए |
  • 3-4 घंटे बाद दही से पानी निकल जाने के बाद बचे चिकने और गाढ़े दही को 45 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें |
  • अब फ्रिज से दही निकालकर उसमे शक्कर डाले और खूब अच्छे से दही को शक्कर के साथ फेटें |
  • अब इसमें केसर का दूध डालें और एक बार फिर अच्छे से मिलाएँ |
  • अब श्रीखंड को सर्विंग डिश में डालें और फ्रिज में रखें आधे से एक घंटे के लिए |
  • अब कटे हुए मेवे से सजाकर और ऊपर से इलायची डालकर सर्व करें स्वादिष्ट श्रीखंड को |
  • स्वादिष्ट श्रीखंड तैयार है परोसने के लिए |



न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links