|
| आपने अरबी से बने कई तरह के व्यंजन खाये और बनाये होंगे, परन्तु हम आपको यहाँ अरबी के एक विशेष तरह के पापड़ बनाने की विधि सिखाने जा रहे है | इसे अगर आप चाय, कॉफी के साथ लेंगे तो शाम की चाय का स्वाद दोगुना हो जायेगा | जानिए क्या है इसे बनाने की विधि। आवश्यक सामग्री
बनाने की विधि सबसे पहले अरबी को साफ कर धो ले फिर इसे पर्याप्त पानी में उबाल ले | इसके बाद अरबी के ऊपर के छिलके निकालकर उसे मेश कर ले और एक तरफ रख दे | अब बेसन, लाल मिर्च पाउडर, हींग, सफेद मिर्च पाउडर और नमक को एक साथ करके एक साफ बर्तन में छान लें। इसके बाद इस छने हुए मिश्रण में अजवाइन, एक बड़ा चम्मच तेल, मसले हुयी अरबी डालकर नरम आटा गूथ ले | ध्यान रखे इसमें एक बून्द भी पानी नहीं मिलाना है | इसके बाद गुथे हुए आटे को एक मलमल कपड़े से कवर करके आधे घंटे के लिए अलग रख दें। इसके बाद इसकी छोटी छोटी लोई बनाकर मैदे की मदद से पपड़ी बनाये और एक पुरे दिन पपड़ी को चादर पर सूर्य की किरणों में सूखने को रख दे | अब एक गर्म तेल की गहरी कड़ाई में सभी पपड़ी को कुरकुरा होने तक तले | इसे तलकर निकालकर एक कागज पर इसका तेल ऑब्जर्व कर एयर टाइड कंटेनर में स्टोर करे | तैयार है आपके अरबी के पापड़ | |