Visitors online: 001

जानिए कढ़ी-पकौड़ा बनाने की शानदार विधि

Home » Food Pitara

भारतीय घरो में पारंपरिक रूप से कढ़ी-पकोड़ा बनाने का चलन है | ये अत्यंत स्वादिस्ट और स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छी होती है | आइये जानते है इसे कैसे बनाया जाये :-
 
आवश्यक सामग्री 
 
पकौड़े के लिए:-
एक कप बेसन   
कटा हुआ धनिया पत्ता    
हल्दी पाउडर    
एक चम्मच जीरा 
एक चम्मच अजवाइन     
बेकिंग सोडा 
बारिक कटी हुई हरी मिर्च     
नमक स्वादनुसार     
तेल
 
कढ़ी के लिए:-
दो कप दही    
बेसन   
हल्दी पाउडर     
नमक स्वादानुसार 
तेल     
थोड़ी दालचिनी     
दो लौंग     
दो सूखी मिर्च    
सौंफ     
साबूत धनिया  
साबूत जीरा    
मेथी   
पिसा हुआ अदरक    
करी पत्ता     
मिर्च पाउडर
 
बनाने की विधि
 
सबसे पहले एक बॉउल में बेसन लेंगे और उसमे हल्दी, नमक, जीरा, अजवाइन, कटी हरी मिर्च, कटा हुआ धनिया पत्ता और बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिला लेंगे | अब उसमे पानी डाल कर प्लेटर तैयार कर लेंगे | जब यह प्लेटर पूरा तैयार हो जाए तब एक कड़ी में तेल गर्म करने रख दीजिये | जब तेल अच्छा गर्म हो जाये तन उसमे छोटे-छोटे पकोड़े डालकर सुनहले रंग आने तक तल लीजिये | जब पकौड़े तैयार हो जाए तो इसे बाहर निकाल लेंगे |
 
पकौड़े तैयार हो गए हैं, अब कढ़ी बनाना शुरु करेंगे | इसके लिए सबसे पहले एक बाउल में दही लेकर उसमे बेसन और हल्दी और स्वाद अनुसार नमक डाल कर पानी मिला दीजिये | पानी डालने के बाद इसे अच्छे से मिलाना बहुत जरूरी है ताकि बेसन ठीक तरीके से मिल जाए और गठ्ठे ना बनें |
 
अब एक कड़ाई में तेल गर्म कीजिये | अब गर्म तेल में दालचिनी, सुखी लाल मिर्च, सौंफ, साबूत धनिया, जीरा, मेथी, थोड़ा सा पिसा हुआ अदरक, कढ़ी पत्ता और लाल मिर्च पाउडर डालकर कुछ सेकेंड के लिए भुन लीजिये | थोड़ा सा भुन लेने के बाद बेसन और दही वाला प्लेटर कड़ाई में डाल दीजिये | अब इसे पांच मिनट तक अच्छे से पका लीजिये | इसे बीच-बीच में चम्मच से हिलाते रहे ताकि यह अच्छे से पक जाए | जब पांच मिनट पूरे हो जाए तब इसमें बेसन के तैयार किए हुए पकौड़े डाल देंगे |
 
इस तरह कढ़ी-पकौड़ा तैयार है, आप इसे अपने परिवार, दोस्तों के साथ चावल या रोटी के साथ सर्व कर खा सकते है |



न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links