Visitors online: 002

जानिये खमन ढोकला बनाने की रेसिपी

Home » Food Pitara

बेसन का ढोकला बेहद ही स्वादिष्ट होता हैं, इसका तो नाम सुनते से ही मुह में पानी आ जाता है | इसलिए दोस्तों, आज की हमारी रेसिपी है खमन ढोकला | 
आइये आज बेसन  ढोकला बनाते हैं |
 
आवश्यक सामग्री :-
बेसन - 2 कप
हल्दी - 1/4 छोटी चम्मच 
नमक - स्वादानुसार 
अदरक का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
नीबू का रस - 2 टेबल स्पून 
टार्टरिक एसिड - 3/4 छोटी चम्मच 
तेल - 1 टेबल स्पून
राई -  आधा छोटी चम्मच
हरी मिर्च - 2 - 3 टुकड़े करते हुये लम्बाई में काट लीजिये
चीनी - 1 छोटी चम्मच
हरा धनियां - 1 टेबल स्पून
 
विधि :-
सबसे पहले बेसन को किसी बर्तन में छान लीजिये | अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुये, चमचे से चलाते हुये गाड़ा घोलिये, घोल में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये, घोल में ह्ल्दी पाउडर डाल कर मिला दीजिये | बेसन के घोल को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये |
 
बर्तन जिसमें आप ढोकला बनाना चाहते हैं, 2 छोटे गिलास पानी (500 ग्राम पानी) डालिये और गैस फ्लेम पर गरम होने के लिये रख दीजिये, एक स्टैन्ड भी इसी बर्तन में रखिये जिसके ऊपर हम बेसन का घोल भर कर थाली रखेंगे | थाली को तेल लगाकर चिकना कर लीजिये |
 
बेसन के घोल में नीबू का रस, नमक, अदरक पेस्ट डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये, अब इस मिश्रण में टार्टरिक एसिड डालिये और चमचे से मिश्रण को चलाइये जैसे ही मिश्रण में एअर बबल आ जाय तुरन्त मिश्रण को थाली में डालिये और थाली को बर्तन के अन्दर स्टैन्ड पर रखिये | बर्तन में डाला गया पानी भी गरम हो गया है, उसमें भाप आ रही है |  इस बर्तन को ढककर ढोकला लगभग 20 मिनिट मीडियम गैस पर पकाइये |
 
ढोकला पक चुका है यह टैस्ट करने के लिये पके हुये ढोकला में चाकू की नोक गढ़ा कर देखिये, मिश्रण चाकू की नोक से नहीं चिपकता है | बेसन का ढोकला बन गया है, गैस बन्द कर दीजिये, ढोकला की थाली बर्तन से निकालिये, ठंडा कीजिये और चाकू को किनारे पर चला कर किनारे से ढोकला अलग कीजिये | ढोकला की थाली को  किसी दूसरी थाली या प्लेट में पलट कर बेसन का ढोकला निकालिये | चाकू से अपने मन पसन्द आकार में ढोकला काट लीजिये |
 
तड़का लगाने की विधि :-
कढ़ाई में तेल डालिये, तेल गरम होने के बाद, राई डालिये, राई तड़कने के बाद हरी मिर्च डाल कर हल्का सा तलिये, अब इस मसाले में आधा कप पानी (100 ग्राम पानी) डाल दीजिये, नमक और चीनी भी डाल दीजिये |  उबाल आने पर गैस बन्द कर दीजिये, और नीबू का रस मिला दीजिये | इस तड़के को चम्मच से ढोकले के ऊपर सभी जगह डालिये |  हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजाइये | गरमा गरम, ताजा ताजा बेसन का ढोकला खाइये और खिलाइये |
 
 



न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links