Visitors online: 002

घर में पंचामृत पंजीरी प्रसाद कैसे बनाएं

Home » Food Pitara

पंजीरी अक्सर पूजा के बाद प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है इसे पंचामृत पंजीरी भी कहा जाता है | क्यों कि यह पांच चीजों को मिलाकर बनाया जाता है |आइये जानते है पंचामृत पंजीरी बनाने की विधि :-
 
आवश्यक सामग्री 
गेहूं का आटा - 1 कप
घी - 1/4 कप
पिसी चीनी - आधा कप
इलाइची - 4 (छील कर कूट लीजिये)
 
विधि 
आटे को किसी बर्तन में छान कर निकालिये | अब एक कढाई को गैस पर माध्यम आंच पर रखिये और कढाई में घी डालकर गरम कीजिये, गरम घी में आटा डालिये और मीडियम आंच पर करछी से चला चला कर भूनिये, जब आटे में खुश्बू आने लगे और कलर ब्राउन हो जाय तब गैस बन्द कर दीजिये |
 
भुने आटे को ठंडा होने दीजिये | अब बूरा, इलाइची पाउडर को आटे में मिलाइये, देखिये स्वादिष्ट पंजीरी तैयार है |



न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links