|
|
पौष्टिकता से भरपूर चुकन्दर को सलाद के रूप में सभी खाते हैं| लेकिन आज हम आपको सिखायेंगे चुकन्दर की स्वादिष्ट सब्जी |
चुकन्दर की सब्जी के लिए आवश्यक सामग्री
चुकन्दर - 2 मीडियम आकार के
तेल - 2 टेबल स्पून
हरा धनिया - 2 कप बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च - 3 बारीक कटी हुई
अदरक - 1 इंच टुकडा़ कद्दूकस किया हुआ
हींग - 1 चुटकी
जीरा - ╜ छोटी चम्मच
अमचूर पाउडर - ╝ छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - ╝ छोटी चम्मच से कम
काली मिर्च पाउडर - ╝ छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर - ╝ छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
नमक - स्वादानुसार
चुकन्दर की सब्जी बनाने की विधि
चुकन्दर को धोकर अच्छे से पोछ लीजिए | चुकन्दर को छीलकर छोटे-छोटे एक समान टुकड़ों में काट लीजिए| अब एक कढ़ाही गरम कीजिए और इसमें तेल डाल दीजिए| तेल गरम होने पर, इसमें जीरा और हींग डाल दीजिए| इसके बाद, हल्दी पाउडर, अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च और धनिया पाउडर डालकर मसाले को हल्का सा भून लीजिए| अब मसाले में कटे हुए चुकन्दर डाल दीजिए| काली मिर्च, नमक और लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिए तथा सब्जी को 2 मिनिट चलाते हुए पकाइए ताकि मसाले की परत चुकन्दर के टुकड़ों पर आ जाए| इसके बाद, सब्जी को ढक दीजिए और 5 मिनिट तक धीमी आंच पर पकने दीजिए|
5 मिनिट बाद, सब्जी को फिर से चमचे से चला लीजिए| सब्जी के पकने में अभी थोड़ा समय बाकी है| इसे दोबारा से ढककर 4 से 5 मिनिट और पकने दीजिए|
बाद में, सब्जी को अच्छे से चैक कर लीजिए| चुकन्दर का एक टुकड़ा दबाकर देखिए, यह हल्का सा दब रहा है, तो सब्जी बन गई है| अब इसमें अमचूर पाउडर और हरा धनिया डालकर मिक्स कर दीजिए| तैयार सब्जी को एक प्याले में निकाल लीजिए|
इस चुकन्दर की सब्जी को पूरी, परांठे, रोटी या चावल के साथ परोसिए और खाइये |
|