Visitors online: 001

इस गर्मी झटपट बनाये कच्चे आम की लौंजी

Home » Food Pitara

आम की लौंजी राजस्थान की लोकप्रिय डिश है। कच्चा आम शरीर को ठंडक देता है। कच्चे आम से कई सारे व्यंजन बनाए जाते है जैसे की, आम का पन्ना, आम की सब्जी, आम का अचार। आम की लौंजी 7 से 8 दिन तक खा सकते है और अगर आप इसे फ्रिज में रखे तो लगभग 1 महीने से तक का सकते है। यह खराब नहीं होती। इसलिए यह सब्जी लंबे सफर के लिए एक अच्छी सब्जी है। आम की लौंजी को आप रोटी, परांठा या पूरी के साथ खा सकते है। आम की लौंजी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। आम की लौंजी बनाना बहुत ही आसान है। 
 
कच्चे आम की लौंजी के लिए आवश्यक सामग्री -
 
कैरी (कच्चा आम) - 250 ग्राम 
चीनी - 100 ग्राम 
कलौंजी - 1 छोटा चम्मच  
सौंफ - 1 छोटा चम्मच 
मेथीदाना - 1 छोटा चम्मच 
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच 
हल्दी पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच  
तेल - 1 बड़ा चम्मच  
पानी - 1/2 कप 
स्वादानुसार नमक
 
कैरी की लौंजी बनाने की विधि - 
 
सबसे पहले कैरी को धोकर इसे में काट लीजिये| अब एक कड़ाही में तेल गर्म करके इसमें दानामेथी, सौंफ और कलौंजी तड़काइये| अब इसमें कटी हुई कैरी, नमक, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डालकर इसे 10 मिनट मध्यम आँच पर ढककर पकने दीजिये| 10 मिनट बाद जब कैरी थोड़ी नर्म हो जाये तब इसमें चीनी और थोड़ा सा पानी डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये और चीनी गलने तक इसे पकाइए| कैरी की खट्टी मीठी लौंजी बनकर तैयार है| आप इसे पूरी, पराँठा, रोटी, चावल आदि के साथ खा सकते हैं|
 



न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links