Visitors online: 001

आइए जानें व्रत के दिनों में झटपट कैसे बनाये मसालेदार कुरकुरी अरबी

Home » Food Pitara

व्रत के दिनों में सूखे आलू, सूखी अरबी की सब्जी बहुत बनाई जाती है| आइए जानें सूखी अरबी बनाने का बहुत ही सरल तरीका... 
 
कुरकुरी अरबी के लिए आवश्यक सामग्री
 
अरबी - 250 ग्राम (उबली हुई) 
अजवाइन - 1 छोटा चम्मच 
धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच 
लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच 
अमचूर पाउडर - 1 छोटा चम्मच 
बारीक कटी हुई धनिया पत्ती - 1 बड़ा चम्मच 
सैंधा नमक स्वादानुसार 
तेल तलने के लिए
 
कुरकुरी अरबी बनाने की विधि
 
सबसे पहले अरबी को धोकर, उबाल लीजिये, ठंडा कीजिये और छील लीजिये| छिली हुई अरबी को हथेली से दबा कर चपटा कर लीजिये| अब कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये| तेल अच्छी तरह गरम होने पर 4-5 अरबी गरम तेल में डालिये| अरबी को ब्राउन होने तक दोनों ओर पलट कर तलिये| इसी तरह सारी अरबी तल कर निकाल लीजिये|
 
अरबी फ्राई करने के लिये कढ़ाई में 1 या 2 टेबल स्पून तेल छोड़ दीजिये| अब गरम तेल में अजवाइन, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें और भून लें| इस मसाले में तली हुई अरबी डालिये| अब नमक और अमचूर पाउडर डाल कर अरबी को 3-4 मिनिट तक चमचे से चला चला कर भूनिये|
 
लीजिये आपकी स्वादिष्ट कुरकुरी अरबी तैयार है|  अरबी को प्याले में निकालिये और हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजाइये| करारी कुरकुरी अरबी व्रत के दिनों में खाये और खिलाये |



न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links