|
|
आपने पनीर की सब्जी और टिक्का और भी कई चीजे बड़ी चाव से खायी होगी| अब हम आपके लिए लाये है पनीर के गुलाब जामुन, इसे बनाये, खाये और खिलाये |
पनीर के गुलाब जामुन के लिए आवश्यक सामग्री
चीनी - 1 किलो
पानी - 1/2 लीटर
पनीर - एक पाव
मैदा - एक छोटा चम्मच
बेकिंग पाउडर - चुटकीभर
पिस्ता कटे हुए - एक बड़ा चम्मच
केसर अथवा केसरी रंग आवश्यकतानुसार
पनीर के गुलाब जामुन बनाने की विधि
सबसे पहले पनीर को थाली में रखकर हथेली से दबाकर अच्छी तरह मैश करें| अब इसमें मैदा और बेकिंग पाउडर को छानकर डालें व मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें| तैयार मिश्रण के एकसमान आकार के बॉल्स बना लें|
अब एक कड़ाही में चीनी, केसरी रंग और पानी मिलाकर चाशनी बनाने के लिए मध्यम आंच पर रखें. इसे आधा घंटे तक उबालें| हर 10 मिनट पर एक कप पानी मिला दें| चाशनी का एक तिहाई भाग अलग बर्तन में ठंडा होने के लिए रख दें| बाकी बची चाशनी को पकाते रहें| उबलती चाशनी में पनीर बॉल्स डालकर धीमी आंच पर 5 मिनट पकाएं| फिर ढक्कन लगाकर 10-15 मिनट उबालें| चाशनी गाढ़ी होने लगे तो उबलते बॉल्स पर एक बड़ा चम्मच पानी डाल दें| इससे चाशनी पतली हो जाएगी और बॉल्स स्पंजी हो जाएंगे| जब ये फूल जाएं और उबलते-उबलते चाशनी में डूब जाएं, तब इन्हें निकालकर अलग से रखी ठंडी चाशनी में डुबो दें| चाशनी से निकालें और पिस्ता से सजाकर सर्व करें.
अगर आप चाहें तो पनीर के सॉफ्ट बॉल्स को तेल में हल्का सुनहरा होने तक तल भी सकते हैं|
|