|
|
अगर आप चटपटे पकौड़े खाने के शौकीन हैं तो आज ही घर में बनाये मूंगफली के पकौड़े| 10 मिनट में तैयार हो जाएंगे मूंगफली के चटपटे पकौड़े|
मूंगफली के पकौड़े के लिए आवश्यक सामग्री
पोहा (भिगोया हुआ) - 1 कप
मूंगफली के दाने - 1 कप
बेसन - 1 कप
हरा धनिया - 3 चम्मच
धनिया पाउडर - आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 4 चम्मच
हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) - 3-4
स्वादानुसार नमक
तेल तलने के लिए
पानी जरूरत के हिसाब से
मूंगफली के पकौड़े बनाने की विधि
सबसे पहले एक बाउल में बेसन और पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें| घोल को अच्छे से फेंटने के बाद धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हरी-मिर्च, नमक और बारीक कटा हुआ धनिया डालकर मिक्स कर लें|
अब मिश्रण में भिगोया हुआ पोहा और मूंगफली के दाने डालकर अच्छे से मिक्स कर लें| मीडियम आंच पर कड़ाही में तेल गरम कर लें| जब तेल गरम हो जाए तो पकौड़े तल लें| पकौड़े हलके ब्राउन होने लगे तो एक प्लेट पर निकाल लें| गरमागरम मूंगफली की पकौड़े को हरी चटनी के साथ सर्व करें|
|