Visitors online: 002

स्वादिष्ट पंजाबी भिन्डी मसाला

Home » Food Pitara

पंजाबी भिन्डी मसाला पंजाबियों का पसंदिदा पकवान है| यह एक सूखी सब्जी है जिसे नास्ते या लंच में बनाया जाता है जो कि रोटी या पूरियों के साथ सर्व किया जाता है|
 
पंजाबी भिन्डी मसाला के लिए आवश्यक सामग्री:-
भिन्डी कटे हुए - 250 ग्राम 
टमाटर कटा हुआ - 1  
प्याज बारीक कटे - 1 
अदरक लहसुन पेस्ट - 1 छोटा चम्मच 
जीरा - 1/2 छोटा चम्मच 
हल्दी पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच 
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच 
धनिया पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच 
जीरा पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच 
अमचूर - 1/4 छोटा चम्मच
चाट मसाला - 1/4 छोटा चम्मच 
गरम मसाला - 1/4 छोटा चम्मच 
सूरी मेथी - 1/2 छोटा चम्मच क
तेल तलने के लिए 
नमक स्वादानुसार 
 
पंजाबी भिन्डी मसाला बनाने की विधि:-
सबसे पहले एक कड़ाही में तेल डाल कर धीमी आंच पर गरम करें| गरम होने के बाद उसमें भिन्डी डालकर हल्का भून लें| भूनने के बाद एक प्लेट में रख लें|
 
अब बचे हुए तेल में जीरा डालकर सुनहरा होने तक भून लें| फिर इसमें प्याज और अदरक लहसुन पेस्ट डालकर 2-3 मिनट तक चलाते हुए भूनें| प्याज भुनने के बाद इसमें टमाटर डाल कर 1 मिनट तक भून ले| तय समय के बाद इसमें हल्दी, धनिया, लाल मिर्च और जीरा पाउडर डालकर 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं|
 
अब इसमें गरम मसाला, चाट मसाला, अमचूर, कसूरी मेथी और नमक डाल कर 3 मिनट तक पकाएं| जब मसाला अच्छे से पक जाए उसमें भिन्डी डालकर 10 मिनट तक ढक्कर पकाएं| जब यह अच्छी तरह से पक जाए तो आंच बंद कर दें और एक बाउल में निकाल कर रोटी के साथ गर्मा-गरम सर्व करें|
 



न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links