|
|
अगर व्रत के दिनों में आपका पराठे खाने का मन हो पर आप हमेशा की तरह कुट्टू या सिंघाड़े के आटे का पराठा नहीं खाना चाहते हैं तो इस बार बनाएं ये राजगीरा पनीर पराठा|
पराठे के लिए आवश्यक सामग्री
भरावन की सामग्री
आधा कप पनीर (कद्दूकस किया हुआ)
दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
एक छोटा कप बारीक कटा हरा धनिया
आधी छोटी चम्मच चीनी
चुटकीभर सेंधा नमक
पराठे के लिए
एक कप राजगीरे का आटा
एक उबला आलू (कद्दूकस किया हुआ)
आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
घी सेंकने के लिए
सेंधा नमक स्वादानुसार
पानी जरूरत के अनुसार
पराठा बनाने की विधि
सबसे पहले भरावन की सभी सामग्रियों को एकसाथ अच्छे से मिक्स कर रख लें| दूसरी ओर एक बर्तन में राजगीरे के आटे को आलू, काली मिर्च पाउडर और नमक के साथ अच्छे से गूंद लें| गूंदे हुए आटे की लोइयां तोड़कर पहले छोटे आकार में बेल लें| रोटी के बीचों-बीच भरावन रखें और चारों तरफ से मोड़ते हुए पोटली का शेप दें| सूखा आटा लगाते हुए सारी रोटियां बेल लें|
मीडियम आंच में एक तवा गरम करने के लिए रखें| तवे के गरम होती ही रोटी डालकर पहले एक साइड से सेंके और फिर पलटकर दूसरे साइड से भी| अब घी लगाएं और सेंकते हुए पराठा बना लें| तैयार है राजगीरा का पराठा| आलू की सब्जी या दही के साथ खाएं|
|