|
|
आलू टोट्स बच्चों को खूब पसंद आने वाला स्नैक्स है और इसे बनाना भी बस मिनटों का काम है| पकवानगली में जानें इसे बनाने का तरीका|
आवश्यक सामग्री
2 आलू
4 चममच कॉर्न फ्लोर
3 चम्मच चिली फ्लेक्स
2 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि
आलू टोट्स बनाने के लिए सबसे पहले आलू को छीलकर धो लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें|मीडियम आंच में एक पैन में पानी गर्म करने के लिए रखें| पानी के हल्का गर्म होते ही इसमें आलू के टुकड़े डालकर उबाल लें| आलू के सॉफ्ट होते ही आंच बंद कर इसे एक प्लेट में छानकर निकाल लें और ठंडा होने के लिए रख दें|
आलू के ठंडा होने के बाद ही इसमें कॉर्न फ्लोर, चिली फ्लेक्स, अदरक लहसुन का पेस्ट और नमक मिलाकर अच्छे से मिक्स करें| मीडियम आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें| तेल के गर्म होते ही आलू के मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल्स बनाते हुए पैन में डालकर सुनहरा होने तक तल लें और आंच बंद कर दें| आलू टोट्स तैयार है. अपनी मनचाही चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें|
|