|
|
कढ़ी का स्वाद सभी को बहुत पसंद आता है, पर बता दें कि इसे आप व्रत के दौरान भी आराम से खा सकते हैं क्योंकि JENEWS लेकर आया है बेसन नहीं बल्कि व्रत स्पेशल राजगिरा की कढ़ी
आवश्यक सामग्री
दो कप दही
तीन चम्मच राजगिरा का आटा
एक छोटा चम्मच सेंधा नमक
एक छोटा चम्मच साबुत जीरा
दो हरी मिर्च का पेस्ट
एक छोटा चम्मच गुड़
करी पत्ते 4-5
घी जरूरत के अनुसार
पानी जरूरत के अनुसार
विधि
सबसे पहले एक कटोरी में राजगिरा का आटा, दही, सेंधा नमक, हरी मिर्च का पेस्ट और गुड़ डालकर अच्छे से मिलाएं| मीडियम आंच में एक पैन में घी गरम करने के लिए रखें|
घी के गरम होते ही जीरा और करी पत्ता डालकर भूनें| जीरे के भुनते ही इसमें थोड़ा पानी डाल दें| पानी में एक उबाल आते ही इसमें दही डालकर लगभग 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं| कढ़ी के अच्छी तरह से खौल जाने के बाद आंच बंद कर दें| तैयार है व्रत स्पेशल राजगिरा की कढ़ी| हरे धनिये से गार्निश कर गर्मागर्म परोसें|
|