|
|
लौंग का भारतीय भोजन के अलावा आयुर्वेदिक नुस्खों में भी खास स्थान है| इसके उपयोग से खाने में स्वाद तो आता ही है| दवाओं के रूप में इसका इस्तेमाल करने से कई हेल्थ प्रॉब्लम में भी फायदा होता है| लौंग में आपकी हेल्थ को मेंटेन रखने और प्रॉब्लम्स से बचाने के कई गुण होते हैं. अगर रोजाना 2 लौंग खाई जाएं तो इसके अद्भुत फायदे मिलते है| इन फायदों से आपका शरीर हमेशा के लिए रोगमुक्त हो जाता है| आइये जानते हैं क्या हैं लौंग खाने के फायदे...
क्या हैं लौंग के हेल्थ बेनिफिट्स?
पेट में गैस की प्रॉब्लम
एक कप उबलते हुए पानी में 2 लौंग पीसकर डालें| पानी ठंडा होने के बाद पी लें|
दांतों में दर्द
2 लौंग एक चम्मच नींबू के रस में घिसकर दांतों में लगाएं| दर्द से राहत मिलेगी|
मुंह की बदबू
2 लौंग 1 छोटी इलायची के साथ चबाएं| मुंह की बदबू से छुटकारा मिलेगा|
मुंह के छाले
2 लौंग को हल्का भूनकर मुंह में रखें| लार बाहर थूकते रहें| छालों में फायदा होगा|
जुकाम और बुखार
2 लौंग और 4-5 तुलसी के पत्ते एक कप पानी में उबाल कर शहद मिलाकर पिएं|
गर्दन में दर्द
2 लौंग को पीसकर एक कटोरी सरसों के तेल में मिलाकर हल्के हाथों से मालिश करें|
पेट के कीड़े
2 लौंग को पीसकर एक 1 चम्मच शहद के साथ लें| कई दिनों तक ऐसा करें|
स्ट्रेस
2 लौंग, तुलसी और पुदीना के 7-8 पत्ते, एक छोटी इलायची पानी में उबालकर पिएं|
सिरदर्द
2 लौंग और चुटकी भर कपूर पीसकर नारियल तेल में मिला ले| इससे सिर की मालिश करें|
रूखे बाल
2 लौंग आधा कप ऑलिव ऑइल में मिलाकर धीमी आंच पर गर्म कर लें. ठंडा करके लगाएं|
|