Visitors online: 005

बेंगलुरु में फिर घटी शर्मनाक घटना: सड़क पर लड़की से हुई छेड़छाड़, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

Home » Headlines

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बेंगलुरु में शहर के बीच में लोगों के सामने कई महिलाओं के साथ हुयी छेड़छाड़ की घटना को लेकर देश भर में आक्रोश जताये जाने के बीच एक और महिला के साथ उसके घर के पास दो स्कूटर सवार व्यक्तियों ने छेड़छाड़ की और उस पर हमला किया। यह घटना सीसीटी कैमरे में कैद हो गयी है।
 
वीडियो फुटेज में नजर आ रहा है कि एक स्कूटर पर सवार दो व्यक्ति महिला से कुछ कह रहे हैं, उसका पीछा कर रहे हैं और वे वाहन खड़ा करने के लिए यू-टर्न लेते हैं। इसके बाद उसमें से एक व्यक्ति उछल कर स्कूटर से उतर जाता है और वहां से जाने से पहने छेड़छाड़ करता हैं लेकिन पास में खड़े लोग उसकी मदद के लिए आगे नहीं आते हैं। 
 
एक आवासीय इमारत के सीसीटीवी के वीडियो फुटेज में यह घटना कैद हो गयी। फुटेज में नजर आ रहा है कि दो में से एक व्यक्ति महिला को टोकता है और उसके साथ जर्बदस्ती करता है और उसे स्कूटर पर खींचना चाहता है जबकि दूसरा व्यक्ति वाहन पर बैठा रहता है।
 
पीड़िता ने इसका विरोध किया और अपराधी से मुक्त होने के लिए अपने क्लेचर का इस्तेमाल किया। आरोपी ने उसे सड़क पर नीचे गिरा दिया और दोनों घटनास्थल से फरार हो गया। हालांकि इस बीच में पीड़िता ने एक आरोपी को थप्पड़ भी मारा। सीसीटीवी फुटेज की घटना लेकर सामने आने वाले एक निवासी ने बताया कि यह घटना एक जनवरी देर रात करीब ढाई बजे की है और उसने पुलिस को जानकारी दे दी है। बेंगलूरू के पुलिस आयुक्त प्रवीन सूद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है परंतु पीड़िता ने अभी तक पुलिस में संपर्क नहीं किया है।
 
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links