|
|
जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के मुद्दे पर चीन को स्पष्ट संकेत देते हुए भारत ने बुधवार को उससे कहा कि आतंकवाद से निपटने के मामले में वह Сदुनिया की आवाजТ सुने। गौरतलब है कि अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित कराने के भारत के प्रयासों पर चीन अड़ंगा लगाता रहा है।
भारत ने उम्मीद जताई कि वह चीन को आतंकवाद की Сगहराई और बुराईТ के बारे में समझा पाएगा। आतंकवाद को पाकिस्तान की ओर से दिए जा रहे समर्थन का हवाला देते हुए भारत ने यह उम्मीद भी जताई कि एक Сजिम्मेदार और परिपक्वТ देश होने के नाते चीन आतंकवाद के प्रति इस्लामाबाद के Сदोहरे मानदंडोंТ और उसके Сआत्मघातीТ रवैये को समझेगा।
विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर ने अपने सहकर्मी और मंत्रालय में राज्य मंत्री वी के सिंह के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, Сहम चीन से वाकई अपेक्षा करते हैं कि वह आतंकवाद पर सिर्फ भारत की नहीं बल्कि दुनिया की आवाज सुने।Т दोनों मंत्री इस संवाददाता सम्मेलन में विदेश मंत्रालय की पिछले ढाई साल की उपलब्धियां गिना रहे थे।
परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत की सदस्यता पर चीन के विरोध के बाबत सिंह ने कहा कि सरकार सभी संबंधित पक्षों से संवाद कर रही है ताकि उन्हें इसकी СचिंताएंТ और СसाखТ को समझाया जा सके। उन्होंने उम्मीद जताई कि बीजिंग भारत की सदस्यता पर अपना विरोध खत्म करेगा।
|