Visitors online: 002

नहीं रहे अभिनेता ओम पुरी, मुंबई में दिल का दौड़ा पड़ने से हुआ निधन

Home » Headlines

बॉलीवुड फिल्‍मों के मशहूर अभिनेता ओम पुरी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ है। 66 साल की उम्र में शुक्रवार सुबह उन्‍होंने अंतिम सांस ली।
 
18 अक्टूबर 1950 में ओमपुरी का जन्‍म अंबाला में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उन्‍होंने एक मराठी फिल्‍म घासीराम कोतवाल से अपने फिल्‍मी कैरियर की शुरुआत की थी। हिंदी फिल्मों के अलावा पाकिस्तान और हॉलीवुड की फिल्मों में काम किया। उन्होंने पुरी ने पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से ग्रेजुएशन किया। उन्होंने दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) से भी पढ़ाई की। यहां नसीरुद्दीन शाह उनके क्लासमेट थे। 1990 में उन्‍हें पद्ममश्री सम्‍मान से सम्‍मानित किया गया था। 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links