Visitors online: 009

फिल्‍म "कॉफी विद डी" में उड़ाया मजाक तो दाऊद की ओर से आया फोन, जानें आगे क्‍या हुआ

Home » Headlines

सुनील ग्रोवर और जाकिर हुसैन निर्मित कॉमेडी फिल्‍म कॉफी विद डी रिलीज से पहले विवादों में आ गई है। अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर बेस्‍ड इस फिल्‍म के कई सीन्‍स को लेकर छोटा शकील की ओर से फिल्‍म के डायरेक्‍टर-प्रॉडयूसर को धमकी भरे फोन आ रहे हैं।
 
फिल्‍म के उन सीन्‍स को हटाने के लिए कहा गया है, जिसमें दाऊद का मजाक उड़ाया गया है। धमकी मिलने के बाद मामले में फिल्‍ममेकर्स ने शिकायत दर्ज कराई है। 
 
हाल ही में फिल्‍म कॉफी विद डी का ट्रेलर रिलीज हुआ। फिल्‍म की स्‍टोरी न्‍यूज एंकर और अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद के बीच के इंटरव्‍यू पर बेस्‍ड है। एंकर, दाऊद से जुड़े कुछ पुराने लोगों से बातचीत करता है, जिसमें लोग दाऊद के लिए मजाकिया लहजे में आपत्तिजनक शब्‍दों का इस्‍तेमाल करते हैं।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links