Visitors online: 006

मोदी की डिग्री की होगी जांच पड़ताल, सेंट्रल इन्फॉर्मेशन कमीशन ने DU को रिकॉर्ड दिखाने के आर्डर दिए

Home » Headlines

सेंट्रल इन्फॉर्मेशन कमीशन (सीआईसी) ने दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) को ऑर्डर दिया है कि वह 1978 का बीए डिग्री का रिकॉर्ड दिखाए। डीयू के मुताबिक, इसी साल नरेंद्र मोदी ने बीए की डिग्री हासिल की थी। आपको बता दें कि पिछले साल 2016 में आम आदमी पार्टी ने मोदी की डिग्री पर सवाल उठाए थे। इसके बाद डीयू ने दावा किया था कि उनकी डिग्री सही है। 
 
न्यूज एजेंसी के मुताबिक इन्फॉर्मेशन कमिश्नर श्रीधर आचार्युलु ने यूनिवर्सिटी की सेंट्रल पब्लिक इन्फॉर्मेशन ऑफिसर (सीपीआईओ) मीनाक्षी सहाय की दलील खारिज कर दी कि यह किसी तीसरे शख्स की निजी जानकारी है। कमीशन ने कहा कि ना तो यह कानूनी तौर पर ना ही मेरिट के आधार पर सही है। 
 
आचार्युलू ने कहा, "इस सवाल के सिलसिले में सीपीआईओ ने ऐसा कोई सबूत नहीं दिया है या इस संभावना पर कोई सफाई नहीं दी कि डिग्री की इन्फॉर्मेशन के खुलासे से प्राइवेसी का वॉयलेशन होता है।" इसके बाद सीपीआईओ मीनाक्षी सहाय ने कहा था, "इस साल (1978 में) बीए प्रोग्राम में दो लाख स्टूडेंट्स थे और जब तक बीए प्रोग्राम के सब्जेक्ट का जिक्र नहीं किया जाता है तब तक मांगी गई इन्फॉर्मेशन देना मुश्किल होगा। 1978 का एग्जाम रिजल्ट डिजिटल में भी नहीं है।"
 
पिछले साल अप्रैल में अरविंद केजरीवाल ने पीएम की बीए की डिग्री को फर्जी बताया था। विवाद बढ़ने पर डीयू रजिस्ट्रार तरुण दास ने पिछले साल कहा था, "हमने अपने रिकॉर्ड चेक किए और यह प्रमाणित किया जाता है कि नरेंद्र मोदी ने 1978 में बीए पास किया था और उन्हें 1979 में डिग्री दी गई थी।"


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links