Visitors online: 011

सौरव गांगुली को मिली जान से मारने की धमकी

Home » Headlines

टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान और कैब के अध्‍यक्ष सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी मिली है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, गांगुली ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्‍हें किसी ने (अज्ञात शख्‍स) जान से मारने की धमकी दी है।
 
रिपोर्टों के अनुसार, सौरव गांगुली ने बताया कि बीते पांच जनवरी को उन्हें एक बेनामी चिट्ठी मिली थी, जिसमें यह धमकी दी गयी थी। इसमें कहा गया है कि 19 जनवरी को पश्चिम मेदिनीपुर के विद्यासागर यूनिवर्सिटी में होने वाले खेल के कार्यक्रम में वह शामिल होंगे तो वह वापस नहीं लौट पाएंगे। दरअसल, गांगुली को 5 जनवरी की सुबह उनके घर के बाहर एक चिट्ठी मिली, जिसमें लिखा था कि यदि वे मिदनापुर आए तो जिंदा लौटकर नहीं जाएंगे।
 
सौरव के अनुसार, इस धमकी की जानकारी उन्होंने कोलकाता पुलिस के आयुक्त को दी है। साथ ही कार्यक्रम के आयोजकों को भी इस बाबत जानकारी दी गई है। इस धमकी के बाद सौरव ने अभी तक तय नहीं किया है कि वह 19 जनवरी के इस कार्यक्रम में शामिल होंगे या नहीं।
 
दूसरी ओर, कोलकाता पुलिस ने इस धमकी के बाबत जांच शुरू कर दी है।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links