Visitors online: 011

अहमदाबाद में योग छोड़कर अपनी मां से मिले PM मोदी, साथ किया नाश्ता

Home » Headlines

इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे पर हैं। आज वह गुजरात वाइब्रेंट समारोह के अलावा कई कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। पीएम मोदी ने आज अपना योग का कार्यक्रम भी त्याग दिया और अपनी मां हीराबेन से मिलने घर चले गए। उन्होंने ना केवल सुबह का वक्त अपनी मां के साथ बिताया बल्कि सुबह का नाश्ता भी किया।
 
इस बात की जानकारी पीएम मोदी ने खुट ट्विटर पर दी है, पीएम ने लिखा है कि आज मैंने योग नहीं किया और अपनी मां से मिलने गया। सुबह होने से पहले मां के साथ नाश्ता किया। उनके साथ समय गुजारकर बहुत अच्छा महसूस हुआ। गौर हो कि मोदी की मां हीराबेन गांधीनगर में रहती हैं। वह गांधीनगर में अपने सबसे छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ रहती हैं।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों के गुजरात दौरे हैं और इस दौरान वह वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन के आठवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वह कई परियोजनाओं की भी शुरूआत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जनवरी को दोपहर बाद करीब तीन बजकर 30 मिनट पर आधिकारिक रूप से वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन 2017 का उद्घाटन करेंगे। यह सम्मेलन 13 जनवरी तक चलेगा।
 
वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन में 1500 से ज्यादा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें कई देशों के प्रमुखों तथा उद्योगपतियों के अलावा 12 केंद्रीय मंत्री तथा कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होने की उम्मीद है। सम्मेलन के उद्घाटन के पहले प्रधानमंत्री विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों और अन्य विदेशी नेताओं से बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री शाम में वैश्विक सीईओ गोलमेज की अध्यक्षता करेंगे जिसमें वह भारत तथा अन्य देशों के 50 सीईओ के साथ बातचीत करेंगे।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links