|
|
टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग इन दिनों ट्विटर पर छाए हुए हैं। सहवाग उन क्रिकेटरों की लिस्ट में शुमार होते है जिन्हें सबसे ज्यादा ट्विटर पर फॉलो किया जाता है। ट्विटर पर सहवाग मजाकिया अंदाज में ट्वीट करने के लिए जाने जाते हैं।
सहवाग को उनके मजाकिये और मजेदार ट्वीट्स के लिए बेहद पसंद किया जा रहा है। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सहवाग ने कमेंट्री शुरू की, साथ ही वे ट्विटर पर भी एक्टिव हो गए। पहले वह बल्ले से लोगों का मनोरंजन करते थे लेकिन अब वह ये काम ट्विटर के जरिये करते है। सहवाग ने ट्विटर पर ट्वीट के जरिए लाखों रुपए कमाने का खुलासा किया है। अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सहवाग ने बताया कि उन्होंने पिछले 6 महीने में ट्वीटर के जरिये 30 लाख रूपए कमाए है।
बहुत से ब्रांड अपने प्रमोशन के लिए सहवाग से ट्वीट कराते हैं और इसके लिए उनको पैसे भी मिलते हैं। उन्होंने अखबार से बातचीत में कहा कि हजारों की संख्या में मेरी ट्वीट्स को लोगों ने रिट्वीट करना शुरू कर दिया। काफी शेयर भी मिलने लगे। इसके बाद विभिन्न ब्रांड्स ने मेरी ट्वीट्स को स्पांसर करने में दिलचस्पी दिखायी और इसके लिए मुझे पैसे मिलने लगे।
ट्विटर पर उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की उनके अबतक 7 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर हो गए है। सहवाग के ट्वीट सभी को पसंद आते है। वे अपने ट्वीट के लिए सुर्खियां बटोरते है। उनका तकरीबन हर ट्वीट चर्चा का विषय बन जाता है।
|