Visitors online: 011

सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा 9 मार्च से

Home » Headlines

सीबीएसई बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाएं आगामी नौ मार्च से शुरू होंगी। पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए परीक्षा का कार्यक्रम रखा गया है।
 
सीबीएसई ने एक बयान में कहा कि परीक्षा एक सप्ताह टालने से पहले काफी विचार विमर्श किया गया। अब छात्रों को परीक्षा की तैयारी करने के लिए और समय मिलेगा।
 
सीबीएसई की जनसम्पर्क अधिकारी रमा शर्मा ने बताया कि पंजाब, गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 9 मार्च 2017 से आयोजित करने का निर्णय किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि बोर्ड ने परीक्षा की तिथि एक सप्ताह आगे बढ़ाने का निर्णय करने से पहले स्थिति पर सावधानीपूर्वक विचार किया जिससे छात्रों को परीक्षा की तैयारी करने के लिए अधिक समय मिल सकेगा और परीक्षा निर्वाध रूप से दे पायेंगे। शर्मा ने बताया कि बोर्ड ने इस बात का पूरा ध्यान रखा है कि महत्वपूर्ण विषयों के पत्रों की परीक्षा तिथियों के बीच में व्यावहारिक अंतर हो, साथ ही यह भी सुनिश्चित किया है कि संयुक्त इंजीनियरिंग परीक्षा और आसन्न राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा देने वाले छात्र इन प्रवेश परीक्षाओं से पहले सीबीएसई की परीक्षा पूरी कर लें।
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links