Visitors online: 005

Amazon ने तिरंगे वाले डोरमैट्स वेबसाइट्स से हटाए, सुषमा ने कहा था - ऐसा नहीं किया तो किसी Amazon के अफसर को भारत का वीजा नहीं मिलेगा

Home » Headlines

कनाडा में अमेजन ने तिरंगे वाली डोरमैट्स भारत की सख्त आपत्ति के बाद वेबसाइट से हटा ली हैं। बता दें कि इस मामले में बुधवार को सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। विदेश मंत्री ने कहा था कि अगर अमेजन ने ऐसे प्रोडक्ट्स की सेल नहीं रोकी तो अमेजन के किसी भी अफसर या मेंबर को भारत का वीजा नहीं मिलेगा। 
 
सुषमा ने ट्वीट किया था, "जिन्हें पहले वीजा दिया जा चुका है, उनका वीजा भी रद्द किया जाएगा। अमेजन जल्द से जल्द इस मामले पर बिना शर्त माफी मांगे और तुरंत ही उस प्रोडक्ट को हटाए, जिसमें भारतीय तिरंगे का अपमान किया जा रहा है।" बता दें कि इस डोरमैट के ऑनलाइन सेलिंग ऐड के बारे में कुछ भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने सुषमा से शिकायत की थी।
 
सुषमा स्वराज ने कनाडा में इंडियन हाईकमीशन को कहा, "ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कृपया इस मामले को अमेजन के हाईएस्ट लेवल तक लेकर जाएं।"
 
इसके बाद अमेजन के स्पोक्सपर्सन ने द वॉशिंगटन पोस्ट से कहा- "ये डोरमैट्स वेबसाइट पर अब नहीं हैं।"
 
बता दें कि अमेजन कनाडा पर अमेरिका और कनाडा के नेशनल फ्लैग्स वाले दूसरे प्रोडक्ट्स सेल होते हैं। अमेरिका और कनाडा के सिटीजन नेशनल फ्लैग वाली क्लोदिंग, बीच टॉवेल और दूसरे प्रोडक्ट्स खरीदते हैं।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links