|
|
रिलायंस जियो इंफोकॉम ने हैपी न्यू ईयर ऑफर लांच करके टेलीकॉम सेक्टर में धमाका मचा रखा है, मीडिया सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि रिलायंस जियो अब एक और खुशखबरी देने वाला है जी हां रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी 4G-VoLTE टेक्नॉलॉजी पर आधारित फीचर फोन पेश कर सकती है जिसकी कीमत 1500 रुपए से कम होगी।
फ्री कॉलिंग और फ्री अनलिमिटेड मोबाइल डाटा का जियो का ऑफर दिसंबर के अंत तक था लेकिन बाद में यह बढ़ाकर 31 मार्च तक कर दिया गया। 31 दिसंबर को वेलकम ऑफर खत्म हो जाने के बाद रिलायंस जियो के ग्राहक हैपी न्यू ईयर ऑफर का फायदा उठा रहे है। इस ऑफर के तहत यूज़र हर दिन तेज स्पीड में 1जीबी डेटा इस्तेमाल मुफ्त में कर रहे हैं। टेलिकॉम सेक्टर में जबरदस्त फेरबदल कर देने वाले इस ऑफर के बाद कि जियो के इस कीमत पर बजट हैंडसेट बाजार में एक और धमाका कर डालेंगे।
कहा जा रहा है कि ये फीचर फोन्स 4G-VoLTE तकनीक वाले होंगे जिसकी कीमत 1500 रुपये से भी कम बताई जा रही हैं। इन फीचर फोन्स के फीचर्स की बात करें तो इनमें में फ्रंट/रियर कैमरा के अलाव लाइव टीवी, जियो चैट जैसे सुविधाएं होंगी।
गौरतलब है कि रिलायंस जियो ने डाउनलोड स्पीड के मामले में वोडाफोन, एयरटेल को पीछे छोड़ दिया है। दूरसंचार नियामक ट्राई (TRAI) के डाटा के मुताबिक, दिसंबर में जियो नेटवर्क पर डाउनलोड गति 18.16 मेगाबाइट प्रति सेकेंड (mbps) तक पहुंच गई।
|