Visitors online: 001

जलियांवाला बाग की 100वीं बरसी अंग्रेजों के लिए माफी मांगने का अच्छा मौका: थरूर

Home » Headlines

कांग्रेस सांसद एवं लेखक शशि थरूर ने रविवार को कहा कि जलियांवाला बाग की 2019 में 100वीं बरसी अंग्रेजों के लिए अपने शासन काल के दौरान भारतीयों पर की गई सभी गलतियों के लिए माफी मांगने का अच्छा मौका होगा।
 
पूर्व राजनयिक थरूर यहां कोलकाता साहित्य महोत्सव-2017 का उद्घाटन करने से पहले अपनी पुस्तक "एन एरा आफ डार्कनेस: द ब्रिटिश इम्पायर इन इंडिया" पर बोल रहे थे।
 
उन्होंने कहा, या तो ब्रिटेन के प्रधानमंत्री या शाही परिवार का कोई सदस्य आकर भारत के लोगों से खेद व्यक्त कर सकता है, केवल उस (जलियांवाला बाग नरसंहार) अत्याचार के लिए नहीं बल्कि अपने शासन काल के दौरान की गई सभी गलतियों के लिए। उन्होंने कहा, उस मौके का इस्तेमाल क्यों न किया जाए? वह बहुत ही सही भाव होगा क्योंकि सभी गलत चीजें राजशाही के नाम पर की गई।
 
थरूर के अनुसार स्वीकारोक्ति के लिए कभी भी देर नहीं होती। यद्यपि तथ्य यह है कि जो अंग्रेजों ने किया वह सही नहीं था।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links