Visitors online: 002

बेटी के मर्डर की आरोपी इंद्राणी कोर्ट में बोली - पति पीटर से तलाक चाहती हूं

Home » Headlines

अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या का आरोप झेल रही इन्द्राणी मुखर्जी ने सीबीआई की विशेष अदालत को सूचित किया कि वह पूर्व मीडिया मुगल पीटर मुखर्जी को तलाक देने के लिए परिवार अदालत जाना चाहती हैं और अपनी संपत्ति परमार्थ दान करने के लिए विरासत बदलना चाहती हैं। शीना बोरा हत्याकांड में पीटर मुखर्जी भी सह-आरोपी हैं।
 
विशेष सीबीआई अदालत में आज सुबह इन्द्राणी, उनके पति पीटर मुखर्जी और पूर्व पति संजीव खन्ना पर सुबह ही आरोप तय हुआ है। विशेष न्यायाधीश एचएस महाजन ने सुनवायी के लिए एक फरवरी की तारीख तय की है। भोजनावकाश के दौरान इन्द्राणी ने मौखिक आवेदन करके विशेष अदालत से बांद्रा के परिवार अदालत जाने और पीटर मुखर्जी के साथ तलाक की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया। उन्होंने न्यायाधीश को मौखिक सूचना दी कि वह अपना वसीयत बदलना चाहती हैं और पारिवारिक संपत्ति में अपने हिस्सा परमार्थ संगठनों को दान करना चाहती हूं।
 
न्यायाधीश ने उन्हें कहा कि इन्द्राणी को तलाक का मामला दायर करने या वसीयत बदलने के लिए विशेष अदालत के अनुमति की जरूरत नहीं है और वह स्वयं फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं। पीटर भी अदालत में पेश हुए थे। लेकिन उन्होंने इन्द्राणी से बातचीत नहीं की और नाहीं कोई दुआ-सलाम हुआ। इन्द्राणी के पूर्व पति खन्ना भी अदालत में मौजूद थे। शीना बोरा की 24 अप्रैल, 2012 को हत्या कर उसका शव जला दिया गया था।
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links