Visitors online: 003

रेसलर योगश्‍वर दत्‍त ने शीतल के साथ लिए सात फेरे, दहेज के रूप में एक रूपये मांगे

Home » Headlines

ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त सोमवार को शीतल शर्मा के साथ विवाह के बंधन में बंध गये। शादी समारोह का आयोजन दिल्ली के अलीपुर स्थित द जेहान गार्डन में हुआ। इस समारोह में कई खिलाड़ी और बड़े-बड़े नेता शामिल हुए। योगेश्वर की पत्नी शीतल शर्मा एक कांग्रेस नेता की बेटी है। शीतल अभी बीए की पढ़ाई कर रही हैं।
 
इस शादी में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी भी शामिल हुए और उन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। 2012 ओलंपिक में कांस्‍य पदक जीतने वाले पहलवान योगेश्वर दत्त ने अपनी शादी के लिए दहेज के रूप में एक रूपये मांगे और एक उदाहरण पेश किया। दहेज न लेकर योगेश्वर ने मिसाल कायम किया है।
 
उधर, इस आयोजन में शरीक होने पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने तोहफे से माहौल में चार चांद लगा दिए। सीएम खट्टर ने शादी में योगेश्वर दत्त के गांव भैंसवाल के विकास के लिए 10 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि योगेश्वर ने पूरी दुनिया में गांव का नाम रौशन किया है, इसलिए आज के दिन मैं उनके गांव की सभी मांगों को पूरा करने का वादा करता हूं। गांव में पीने का पानी, खेत के लिए नहरी पानी, पक्की सड़कें जैसी तमाम जरूरत की चीजों पर काम किया जाएगा।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links