Visitors online: 002

बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां जायरा वसीम के समर्थन में आईं

Home » Headlines

जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात को लेकर ट्विटर पर ट्रोल हुई दंगल गर्ल जायरा वसीम के समर्थन में कई मशहूर बॉलीवुड हस्तियां सामने आई हैं। आमिर खान के बाद अब अनुपम खेर, श्रद्धा कपूर, जावेद अख्तर और स्वरा भाष्कर ने भी इस अभिनेत्री का समर्थन किया है।
 
दंगल में अपने दमदार अभिनय के कारण मशहूर हुई जायरा उस समय विवादों में फंस गई जब उन्होंने जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की। इस घटना के बाद 16वर्षीय जायरा ने ट्विटर पर लोगों से गैरइरादतन आहत करने के लिए मांफी मांगी थी लेकिन बाद में उन्होंने इस पोस्ट को ट्विटर से हटा लिया। इसके बाद दूसरे पोस्ट में उन्होंने लोगों से इस मुद्दे को आगे नहीं बढ़ाने की अपील की।
 
बॉलीवुड हस्तियों ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे शर्मनाक घटना बताया है और कहा है कि एक बच्ची को उसकी सफलता के लिए माफी मांगनी पड़ रही है।अनुपम खेर ने ट्वीट किया, डियर जायरा वसीम, तुम्हारा माफीनामा दुखी करने वाला है लेकिन बहादुरी से भरा है। यह लोगों की कायरता को दिखाता है। लेकिन तुम मेरी रोल मॉडल हो। मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने कहा कि जो लोग छत पर चढ़कर आजादी के नारे लगाते हैं, वह दूसरे को थोड़ी भी आजादी नहीं देते हैं।
 
अभिनेत्री स्वरा भाष्कर, श्रद्धा कपूर और प्रीति जिंटा के साथ ही गायक सोनू नीगम ने भी जायरा का समर्थन किया है।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links