Visitors online: 002

तमिलनाडु सरकार जल्लीकट्टू पर अध्यादेश जारी करेगी, मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनकारियों से विरोध-प्रदर्शन खत्म करने को कहा

Home » Headlines

तमिलनाडु सरकार ने जल्लीकट्टू पर अध्यादेश लाने का फैसला किया है। राज्य के मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरेसल्वम ने इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि तमिलनाडु सरकार जल्लीकट्टू का आयोजन सुनिश्चित करने के लिए अध्यादेश जारी करेगी। उन्होंने कहा कि एक-दो दिन में राष्ट्रपति की मंजूरी मिल जाने के बाद अध्यादेश जारी किया जाएगा। गौर हो कि तमिलनाडु में जल्लीकट्टू पर पाबंदी का जबर्दस्त विरोध हो रहा है।
 
मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनकारियों से विरोध प्रदर्शन समाप्त करने की अपील की है और उन्होंने कहा कि तमिलनाडु सरकार ने गृह मंत्रालय को अध्यादेश का मसौदा सौंप दिया है। आज चौथे दिन भी तमिलनाडु में मैरीना बीच पर युवाओं की भीड़ उमड़ती रही जो जल्लीकट्टू पर रोक हटाने की मांग कर रहे है। उन्होंने मानव श्रृंखला, मोटरसाइकिल रैली, लोकसंगीत नृत्य आदि विभिन्न तरीकों से विरोध प्रदर्शन किया।   
 
दिल्ली में गुरुवार को प्रधानमंत्री से उनके निवास पर भेंट करने के बाद मुख्यमंत्री पन्नीरेसल्वम ने संवाददाताओं से कहा, हम इस खेल का आयोजन करने के लिए केंद्र के समर्थन से शीघ्र ही कदम उठायेंगे। आप शीघ्र ही उन्हें देखेंगे। जिसका अंत अच्छा होता है, वह पूरा अच्छा होता है। इंतजार करें. अच्छा ही होगा। मोदी से भेंट के दौरान पन्नीरसेल्वम ने केंद्र से इस खेल के आयोजन के वास्ते अध्यादेश जारी करने की अपील की। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र के समर्थन से तमिलनाडु सरकार प्रतिबंधित जल्लीकट्टू के आयोजन के लिए शीघ्र ही कदम उठाएगी। विपक्ष के नेता एम के स्टालिन ने जल्लीकट्टू सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार से तत्काल सर्वदलीय बैठक बुलाने और विधानसभा का सत्र आहूत करने की मांग की।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links