Visitors online: 003

ट्रम्प आज रात बनेंगे US प्रेसिडेंट, सेरेमनी का पहली बार बायकॉट करेंगे 60 डेमोक्रेट्स

Home » Headlines

डोनाल्ड ट्रम्प शुक्रवार रात 10.30 बजे यूएस के 45वें प्रेसिडेंट के रूप में शपथ लेंगे। वे गुरुवार रात अपनी फैमिली के साथ यहां पहुंचे। देश में जश्न शुरू हो गए हैं। इसके लिए करीब नौ लाख लोग जमा हो रहे हैं। 
 
पूरी इलेक्शन प्रोसेस में ट्रम्प के विरोध को देखते हुए यह पता नहीं चल रहा है कि इनमें ट्रम्प विरोधी कौन हैं और सपोर्टर्स कौन? इसलिए पूरे वॉशिंंगटन को छावनी बना दिया गया है। ट्रम्प की सेरेमनी में डेमोक्रेटिक पार्टी के 60 सांसद शामिल नहीं होंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है जब अपोजिशन प्रेसिडेंट की ओथ सेरेमनी का बायकॉट का एलान किया है।
 
अमेरिका में भारत के राजदूत नवतेज सरना ही शपथ समारोह में शामिल होंगे। भारत की ओर से कोई नेता शामिल नहीं होगा। ऑफिशियल शपथ कैपिटोल के सामने सीढ़ियों पर होगा। यहां अमेरिका के चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स ट्रम्प को शपथ दिलवाएंगे। ट्रम्प दो बाइबिल लेकर शपथ लेंगे। एक को लेकर अब्राहम लिंकन ने शपथ ली थी। दूसरी ट्रम्प को उनकी मां ने तोहफे में दी थी। ट्रम्प से पहले वाइस प्रेसिडेंट माइक पेंस शपथ लेंगे। ट्रम्प यहां देश के नाम स्पीच भी देंगे। बाद में एक प्रोग्राम व्हाइट हाउस में होगा।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links