|
|
अमेरिका के 45वें प्रेसिडेंट बनने के बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी स्पीच में जॉब्स क्रिएशन और अमेरिका को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के साथ अब तक इंसाफ नहीं हो पाया, वो अब होगा। हम देश को नए सिरे से बनाएंगे।
1. अब अमेरिकी ही इस देश को बनाएंगे। Buy American, Hire Americans। अमेरिकी चीजें ही खरीदो, अमेरिकी लोगों को ही जॉब्स दो।
2. मैं कभी भी आपको निराश नहीं करूंगा। अमेरिका फिर जीतेगा। ये जीत ऐसी होगी, जो पहले कभी नहीं होगी।
3. हम दोबारा जॉब्स लेकर आएंगे। हम सरहदों को महफूज करेंगे। हम इस्लामिक टेररिज्म को दुनिया से मिटा देंगे।
4. हम कभी ऐसे नेताओं को मंजूर नहीं करेंगे जो सिर्फ बातें करते हैं और कभी काम नहीं करते और सिर्फ शिकायत ही करते रहते हैं। अब एक्शन का वक्त आ गया है।
5. ट्रेड, टैक्सेस, फॉरेन अफेयर्स और इमिग्रेशन जैसे हर मुद्दे पर फैसला ऐसा लिया जाएगा जो अमेरिकी परिवारों और यहां के वर्कर्स को प्रोटेक्ट करे।
6. आज की सेरेमनी खास है। क्योंकि आज सिर्फ पावर ट्रांसफर नहीं हो रही है। एडमिनिस्ट्रेशन ही नहीं बदल रही है। बदलाव ये है कि ये पावर अब वॉशिंगटन डीसी से जनता यानी आपके के हाथों में जा रहा है|
7. ये मायने नहीं रखता कि सरकारें जनता को कैसे कंट्रोल करती हैं। मायने ये रखता है कि जनता सरकारों को कैसे कंट्रोल करती है। 20 जनवरी 2017 का दिन याद रखा जाएगा। अब जनता शासन करेगी|
8. हमने दूसरे देशों की सीमाओं को सिक्योर करने के लिए अपनी कीमत दी। अरबों डॉलर खर्च किए लेकिन अमेरिका कमजोर होता गया। लेकिन हम अमेरिका को फिर अमीर बनाएंगे। लोगों का भरोसा फिर लौटाएंगे।
9. आज से सिर्फ आगे देखने की बात। आज से सिर्फ अमेरिका फर्स्ट। अमेरिका फर्स्ट। ट्रेड, टैक्सेस, इमीग्रेशन और फॉरेन अफेयर्स पर जो डिसीजन लिए जाएंगे, उनसे अमेरिका वर्कर्स और अमेरिकी फैमिली को फायदा होगा। हमें अपनी बॉर्डर्स को सिक्योर करना है। उन कंपनियों और देशों पर रोक लगानी होगी जो हमारी कंपनियों और जॉब्स को तबाह कर रही हैं।
10.प्रोटेक्शन से ही खुशहाली और ताकत मिलेगी। मेरे शरीर की आखिरी सांस तक मैं आपके लिए लड़ूंगा। आपकी उम्मीदों को कभी टूटने नहीं दूंगा। अमेरिका फिर जीतने की राह पर चलेगा।
|