Visitors online: 001

सपा ने लखनऊ कैंट से अपर्णा यादव को दिया टिकट, भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी से होगी टक्कर

Home » Headlines

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने सोमवार को उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश चंद्र उत्तम ने आज 37 प्रत्याशियों की सूची जारी की। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मुबारकपुर से चुनाव लड़ेंगे जबकि मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव लखनऊ कैंट से उम्मीदवार होंगी। भाजपा ने लखनऊ कैंट से रीता बहुगुणा जोशी को टिकट दिया है। अपर्णा और जोशी के बीच टक्कर दिलचस्प माना जा रहा है।
 
गौरतलब है कि पहले चर्चा थी कि अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन सपा ने आज स्पष्ट कर दिया कि अखिलेश का नाम आ गया है।
 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव के शुरुआती तीन चरणों तथा पांचवे दौर के लिये कुल 210 प्रत्याशियों की सूची शुक्रवार को जारी कर दी। इनमें उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी रहे चाचा शिवपाल सिंह यादव का नाम भी शामिल है।
 
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने यहां बताया कि अखिलेश की स्वीकृति से चुनाव के पहले, दूसरे तथा तीसरे चरण के लिये 191 तथा पांचवें चरण के 19 प्रत्याशियों के नाम घोषित किये गये हैं। इनमें शिवपाल सिंह यादव को इटावा की जसवन्तनगर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
 
हालांकि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के करीबी राज्यसभा सदस्य बेनी प्रसाद वर्मा के बेटे राकेश वर्मा का बाराबंकी की रामनगर सीट से टिकट काट दिया गया है। उनके स्थान पर अखिलेश के करीबी मंत्री अरविन्द सिंह गोप को उम्मीदवार बनाया गया है। राकेश को कैसरगंज सीट से टिकट दिया गया है।
 
हालांकि बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि राकेश कैसरगंज सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे, क्योंकि उन्होंने ना तो इसकी मांग की थी और ना ही यह उनका क्षेत्र है। रामपुर की स्वार सीट से वरिष्ठ मंत्री आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम को टिकट दिया गया है।
 
इसके अलावा माफिया-राजनेता अतीक अहमद का कानपुर छावनी सीट से टिकट काटकर मोहम्मद हसन रूमी को प्रत्याशी बनाया गया है। पिछले साल 28 दिसंबर को सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव द्वारा जारी प्रत्याशियों के सूची में अतीक अहमद को भी शामिल किया गया था।
 
हालांकि अखिलेश ने गोसाईगंज सीट से माफिया सरगना की छवि वाले अभय सिंह को टिकट दिया है। साथ ही भाजपा नेता ब्रहमदत्त द्विवेदी हत्याकाण्ड मामले में आरोपी विजय सिंह को भी फर्रुखाबाद सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। घोषित प्रत्याशियों में आजम खां, शाहिद मंजूर और अरविन्द सिंह गोप, यासर शाह तथा अवधेश प्रसाद समेत 19 मंत्री शामिल हैं। घोषित प्रत्याशियों में 58 मुसलमान तथा 21 महिलाएं शामिल हैं।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links