Visitors online: 003

दीपिका पादुकोण ने प्रियंका चोपड़ा के साथ तुलना पर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी!

Home » Headlines

हॉलीवुड की फिल्म और धारावाहिक में काम करने के साथ ही बॉलीवुड अभिनेत्रियों दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के बीच तुलना शुरू हो गयी है लेकिन पीकू की अभिनेत्री का कहना है कि दोनों की राहें अलग होने के कारण ऐसा करना सही नहीं है। 
 
प्रियंका  ने वर्ष 2015 में क्वांटिको से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति दिखाई जबकि 31 वर्षीय दीपिका ने हाल ही में प्रदर्शित ट्रिपल एक्स ,र्टिन ऑफ केज से हॉलीवुड फिल्म में काम शुरू किया।
 
अमेरिका में एक साक्षात्कार के दौरान दीपिका ने बाजीराव मस्तानी की अपने सह-कलाकार प्रियंका के साथ तुलना किये जाने पर आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी। उन्होंने कहा इस तरह तुलना करना सही नहीं है। मैं कहना चाहूंगी कि दोनों के रास्ते अलग अलग हैं। साथ ही प्रियंका ने फिल्म निर्माता करण जौहर के साथ एक बातचीत में कहा था, दीपिका ट्रिपल एक्स.. में काम कर रही है यह देखना मेरे लिए बहुत खास है और भविष्य में वह या चाहे सोनम कपूर या कई सारे अन्य कलाकार हैं अमेरिका आने चाहते हैं उन्हें लेकर मुझे उम्मीद है कि वे बेहतर शुरूआत करेंगे। हॉलीवुड के प्रतिष्ठित प्रतिभा एजेंसियों में से एक यूनाईटेड टैलेंट एजेंसी के साथ सोनम ने भी करार किया है।
 
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links