Visitors online: 004

गणतंत्र दिवस पर तिरंगे प्रकाश में जगमगाया दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा

Home » Headlines

गणतंत्र दिवस के अवसर पर दुनिया की सबसे उंची इमारत बुर्ज खलीफा का अपना ही अंदाज दिखा और यह तिरंगे के रंगों - केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी से बुधवार रात जगमगा उठा।
 
बुर्ज खलीफा के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट ने अंग्रेजी और अरबी भाषा में अपने ट्विट में बताया, आज रात हम बुर्ज खलीफा पर भारत के राष्ट्रीय ध्वज के शानदार एलईडी प्रकाश से भारत का 68वां गणतंत्र दिवस मनाएंगे। दुबई में स्थित बुर्ज खलीफा 823 मीटर ऊंची है और इसका नामकरण अबु धाबी के शासक एवं संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति खलीफा बिन जायद अल नाहयान पर किया गया है।
 
उल्लेखनीय हे कि अबु धाबी के शहजादे मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान 26 जनवरी को नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि हैं।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links