Visitors online: 004

हिमाचल में 3 फीट बर्फबारी से बढ़ी मैदानी इलाकों में ठंड, MP-राजस्थान में गिरे ओले

Home » Headlines

हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में बीते 3-4 दिनों से जोरदार बर्फबारी हो रही है, जिससे यहां रोजमर्रा की जिंदगी पर असर हुआ है। हिमाचल प्रदेश में रोहतांग, लाहौल स्पीति, किन्‍नौर और केयलॉन्ग की पहाड़ियों पर 2 से 3 फीट बर्फ गिरने की खबर है। इससे यहां एवलॉन्च का खतरा पैदा हो गया है। उधर कश्मीर घाटी में बुधवार से गुरुवार को हुए एवलॉन्च में सेना के 11 जवानों की मौत हो गई है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान और मध्य प्रदेश में गुरुवार को हुई बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। राजस्थान-मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर ओले भी गिरे हैं। 
 
मध्य प्रदेश में भोपाल, मंदसौर और ग्वालियर समेत कई जिलों में बारिश हुई, जिससे सर्द हवाएं शुरू हो गई हैं। भिंड जिले में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा है। वेदर डिपार्टमेंट का कहना है कि अगले 1-2 दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा।
 
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को कुछ जगहों पर जोरदार बारिश हुई। इससे सर्द हवाओं का दौर शुरू हो गया। पालम, लोधी रोड, रिज और आयानगर में क्रमश: 13.1 मिमी, 8.6 मिमी, 10.7 और 8.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे मैक्सिमम टेम्परेचर में करीब 2 डिग्री की गिरावट आई है। दिन में यह 20 डिग्री था तो रात को 18 डिग्री पर पहुंच गया। वेदर डिपार्टमेंट ने आने वाले दिनों में भी मौसम सुहाना रहने का अनुमान जताया है।
 
बुधवार को राजस्थान में जयपुर, अजमेर, झुंझुनू, जोधपुर समेत कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश हुई। कुछ जगहों पर ओले भी गिरे, जिससे ठंड का असर बढ़ गया है। राज्य में करीब 12 जगहों पर बिजली गिरी, इसमें 2 बच्चों की मौत हो गई। 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।  जयपुर जिले के बस्सी के चैनपुरा में क्रिकेट खेलने जा रहे स्कूली बच्चों पर बिजली गिरने से 9 बच्चे झुलस गए। तीन बच्चों की हालत गंभीर है। इसके अलावा मोहनपुरा में स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह मना रहे बच्चों पर बिजली गिरने से एक टीचर समेत कुछ बच्चे झुलस गए। अजमेर जिले के सरवाड में भी बिजली गिरने से 8 स्कूली बच्चे घायल हो गए।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links