Visitors online: 003

नोएडा के मनवीर गुर्जर बने बिग बॉस 10 के विनर, आधी प्राइज देंगे सलमान खान के फाउंडेशन को

Home » Headlines

मनोरंजन चैनल कलर्स के शो बिग बॉस 10 का विजेता मनवीर गुर्जर को घोषित किया गया। मनवीर नोएडा के रहने वाले हैं। इस शो के होस्ट अभिनेता सलमान खान ने मनवीर को इस खिताब का विजेता घोषित किया। मनवीर ने लोपामुद्रा और बानी जे को पीछे छोड़कर इस खिताब को अपने नाम किया। 
 
मनवीर ने 40 लाख रुपए अपने नाम किए। जिसमें से आधे रुपए (करीब 20 लाख) उन्होंने सलमान खान के बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन को डोनेट करने का फैसला किया है। मनवीर गुर्जर को बिग बॉस के दसवें संस्करण में एक आम आदमी के तौर पर शामिल किया गया। दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन करने वाले मनवीर को बॉडी बिल्डिंग का शौक है। साथ ही उन्हें कुश्ती और कबड्डी भी पसंद है। मनवीर गुर्जर के रियल्टी शो बिग बॉस का फाइनल जीतते ही उनके गांव नोएडा के अगाहपुर में रविवार रात लोग झूम उठे। लोगों ने पटाखे जलाकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मनवीर की जीत का जश्न मनाया।  
 
बिग बॉस का ग्रैंड फिनॉले देखने के लिए मनवीर के गांव अगाहपुर में लोगों ने खास तैयारी की थी। गांव के बीच में बनी चौपाल में एक बड़ी टीवी स्क्रीन और चार डीजे लगाए गए थे। शो शुरू होते ही लोग नाचने लगे। इस दौरान आसपास के घरों की छतों पर भी लोग चढ़ गए। मनवीर के जीतते ही लोगों ने जमकर जश्न मनाया। पूरे गांव में जमकर पटाखे फोड़े गए। लोगो ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links