Visitors online: 002

पुणे इन्फोसिस के ऑफिस में महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर का मर्डर, केबल से गला दबाया

Home » Headlines

पुणे के हिंदजवाडी स्थित इंफोसिस कार्यालय में कार्यरत एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई। राजीव गांधी इंफोटेक पार्क में स्थित इंफोसिस कार्यालय में 25 साल की के. रासिला राजू की हत्या कंप्यूटर के तार से कथित तौर पर गला घोंटकर की गई। यह घटना इंफोसिस बिल्डिंग की नौवीं मंजिल पर हुई। 
 
सोमवार सुबह पुलिस ने इस मामले में एक सिक्युरिटी गार्ड को मुंबई से हिरासत में लिया है। बता दें कि पुणे शहर में एक महीने के भीतर महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर के मर्डर का ये दूसरा मामला सामने आया है।
 
सहायक पुलिस आयुक्त वैशाली जाधव ने बताया, यह घटना शाम में पांच बजे के आसपास घटित हुई होगी, लेकिन हमें देर शाम करीब आठ बजे जानकारी मिली। रासिला इस कंपनी के साथ सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम कर रही थी। पुलिस ने बताया कि, जांच में सामने आया है कि रासीला रविवार को अपने दो टीम मेंबर (जो बैंगलोर से ऑनलाइन थे) के साथ मिलकर काम कर रही थी। उनके मैनेजर लगातार उन्हें कॉल करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनका फोन पिक नहीं हो रहा था| इसके बाद मैनेजर ने सिक्युरिटी गार्ड को फोन कर रासीला के बारे में पता लगाने के लिए कहा। सिक्युरिटी गार्ड जब वहां पहुंचा तो रासीला अपने डेस्क के पास गिरी हुई थीं। उनके गले में कंप्यूटर का तार लिपटा हुआ था। पुलिस ने इस मामले में मर्डर का केस दर्ज कर उस समय ड्यूटी पर तैनात सिक्युरिटी गार्ड को हिरासत में ले लिया है। बता दें कि पुणे शहर में एक महीने के भीतर महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर के मर्डर का ये दूसरा मामला सामने आया है।
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links