Visitors online: 005

भंसाली के समर्थन में सुशांत सिंह राजपूत ने ट्विटर पर एक दिन के लिए अपना उपनाम हटाया

Home » Headlines

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के साथ एकजुटता दिखाते हुए रविवार को ट्विटर पर अपना उपनाम हटा लिया | राजस्थान में अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान राजपूत समुदाय के एक संगठन करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने भंसाली के साथ अभद्रता की थी। 
 
सुशांत (31 साल) ने कहा कि उन्होंने यह संदेश देने के लिए एक दिन की खातिर अपना उपनाम हटा लिया कि वह उन लोगों का प्रतिनिधित्व नहीं करते जिन्होंने अपनी असहमति जताने के लिए हिंसा का सहारा लिया।
 
यह पूछे जाने पर इस घटना के बाद अपना उपनाम हटाकर वह क्या संदेश देने का प्रयास कर रहे हैं, सुशांत ने कहा, हां, मैंने यह दिखाने के लिए एक दिन की खातिर ऐसा किया कि उस उपनाम वाला हर कोई उस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का समर्थन नहीं करता। वे लोग पूरे राजपूत समुदाय का प्रतिनिधित्व नहीं करते। उन्होंने हालांकि स्पष्ट किया कि वह अपना उपनाम स्थायी रूप से नहीं हटाएंगे और यह सिर्फ विरोध दर्ज कराने के लिए था।
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links